फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लूट के आरोपी को महाराष्ट्र से ले आई पुलिस

लूट के आरोपी को महाराष्ट्र से ले आई पुलिस

Fri, 19 Apr 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
लूट के आरोपी को महाराष्ट्र से ले आई पुलिस
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के इमरानगंज बाजार के पास 10 जनवरी को हुई वेस्टर्न यूनियन संचालक से साढ़े सात लाख रुपये लूट की घटना में शामिल आरोपी को पुलिस महाराष्ट्र के भिवंडी से लेकर शाहगंज आई। यहां लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। लूट का आरोपी भिवंडी में हत्या और लूट के मामले में गिरफ्तार हुआ था। वहां की कोर्ट के आदेश पर पुलिस अपनी सिपुर्दगी में ले आई। खेतासराय में वेस्टर्न यूनियन के संचालक एराकियाना मोहल्ला निवासी अरशद अंसारी 10 जनवरी को पंजाब नेशनल बैंक की शाहगंज शाखा से साढ़े सात लाख रुपये निकालकर खेतासराय जा रहे थे। वह इमरानगंज बाजार के समीप पहुंचे थे तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे से आतंकित करते हुए रुपये से भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए। जांच पड़ताल में डेढ़ महीने बाद पुलिस ने घटना में बैंक से रेकी करने वाले सिधाईं गांव निवासी गोपी सिंह को गिरफ्तार करते हुए मामले का पर्दाफाश किया था। जिसमें गोपी ने बैंक से रेकी की और उसका मामा मड़वा मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी राकेश सिंह उर्फ पप्पू ने अपने दो साथियों मो. शाकिर व फिरोज निवासी सबरहद के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस गोपी और राकेश सिंह को गिरफ्तार करने के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस को सूचना मिली कि घटना का तीसरा आरोपी मो. शाकिर महाराष्ट्र के भिवंडी में लूट व हत्या की घटना में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस से संपर्क करने के बाद उप निरीक्षक लव कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पहुंची टीम वारंट बी के तहत महाराष्ट्र के थाणा जनपद न्यायालय के आदेश से अपनी सिपुर्दगी में लेकर शाहगंज पहुंची। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed