फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तीन शिक्षक निलंबित, 29 का वेतन रोका

तीन शिक्षक निलंबित, 29 का वेतन रोका

Fri, 05 Apr 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
तीन शिक्षक निलंबित, 29 का वेतन रोका
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स टीम ने गुरुवार को सिरकोनी विकास खंड के 47 विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तीन विद्यालय बंद मिले। बंद मिले विद्यालयों के तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया जबकि 29 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। पूर्व मा. वि. नेहरूनगर अरुण यादव, प्राथमिक वि. हुंसेपुर में सुभाष चन्द्र चौबे अनुपस्थित मिले। प्राथमिक वि. दुल्हेपुर निरीक्षण के समय बन्द मिला। यहां कालिन्दी सिंह, प्रभाकर सिंह, ममतादेवी अनुपस्थित रहे। स्कूलों से नदारद रहने वालों में प्राथमिक विद्यालय सेहमलपुर में प्रधानाध्यापक सुजाता सिंह, सुभम गौतम, रंजना भारती, ऋृचा सिंह, संगीता यादव शामिल हैं। इसी परिसर के जूनियर विद्यालय में धीरेन्द्र सिंह, अजय यादव, महेन्द्र प्रताप यादव तथा प्राथमिक वि. शंकरगंज में प्रवेश सिंह, हीरावती देवी, प्राथमिक वि. मनहन में गुड्डीपाल, प्राथमिक वि. जमैथा में प्रशान्त सिंह व इसी परिसर के जूनियर विद्यालय जमैथा में निर्मला यादव, संध्या श्रीवास्तव, सरस्वती देवी शामिल हैं। प्राथमिक वि. नाथूपुर में बिन्दु कुमार, प्रा. विद्यालय सलखापुर में पूजा वर्मा, शरद सोलंकी जांच के दौरान अनुपस्थित रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय धनेजा जांच के समय बन्द मिला। यहां तैनात प्रधानाध्यापक संजय सिंह को निलंबित किया गया है। जगत नारायण यादव, अकांक्षा यादव, दिव्या बघेल, संतोष कुमार अनुपस्थित रहे। प्राथमिक वि. कबुलपुर द्वितीय जांच के दौरान बन्द मिला। यहां तैनात काजल बिन्द को निलंबित कर दिया गया। निशा श्रीवास्तव का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed