{"_id":"5c9fb977bdec22764d26f2db","slug":"101553971575-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन ले रहे 20465 दिव्यांग, वोटर बनें 14570","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन ले रहे 20465 दिव्यांग, वोटर बनें 14570
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या पर गौर करें तो 14570 दिव्यांग वोटर बने है। जबकि 20465 दिव्यांग पेंशन ले रहें है। इसके अलावा 250 ने पेंशन के लिए आनलाइन आवेदन कर रखा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के मुताबिक 70 हजार दिव्यांगों ने बीस वर्षों में विकलांग प्रमाण पत्र बनवाया है।
शनिवार को जिलाधिकारी ने दिव्यांग मतदाताओं को मतदान सुगम बनाने हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक ली। जिला दिव्यांग अधिकारी सुरेश मौर्या ने बताया कि 14570 दिव्यांग वोटर बन चुके है। जबकि दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने वालों की संख्या 20465 है। उन्होंने कहा कि बैकों से आंकड़ा एकत्रित कर उन्हें एसएमएस के द्वारा यह कहा जा रहा है कि अपना नाम मतदाता सूची में चेक कर लें। यदि किसी का नाम मतदाता सूची में नही है तो फार्म छह भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुडवा लें। जो दिव्यांग 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बीएलओ को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर जिन दिव्यांग का नाम मतदाता सूची में नहीं है उनका फॉर्म छह भराकर वोटर बनाया जाए। और 12 मई को वोट करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए 12 मई को मतदान दिवस के दिन मतदान बूथ पर उनके लिए सुगम व्यवस्था की गई है। जिनके पास है ट्राई साइकिल नहीं है उन्हें मतदान करने हेतु ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। जिला निर्चाचन अधिकारी ने कहा कि 31 मार्च को विद्यालय खुले रहेंगे। मतदान केंद्रों पर सभी बीएलओ उपस्थित रहेंगे और जो मतदाता अपना नाम देखना चाहता है वे अपना नाम मतदाता सूची में चेक कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर पी मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्रनाथ मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह, स्वीप को-ऑर्डिनेटर मोहम्मद मुस्तफा, रमेशचंद्र यादव, दिव्यांग स्वीप को-ऑर्डिनेटर सुनील गुप्ता, सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।