{"_id":"5c9532debdec22144002e179","slug":"101553281758-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर खूब उड़े रंग गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर खूब उड़े रंग गुलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। रंगों का त्योहार होली गुरुवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। लोग ढोल की धुन पर नाचते हुए टोलियों में सड़कों और गलियों में निकल आए और एक दूसरे पर रंग डालकर गले मिलेकर होली की शुभकामनाएं दी। कुछ शाम के समय एक दूसरे घर पहुंचकर गुझिया का स्वाद लिया। दोपहर के समय जब युवाओं की टोली रंग और अबीर लेकर जब सड़क पर निकले पूरा माहौल ही होली मय हो गया। ग्रामीण इलाकों में तो दोपहर बाद तक होली खेलने की सिलसिला जारी रहा।
होली के लिए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग होली के रंगों में सराबोर रहे। रंगों से सराबोर कपड़े पहने घर-घर जाकर लोगों को होली की बधाई दी। रंग खेलने के लिए हर घर से बच्चे, बूढे़ और युवा टोली के साथ निकल लिए। पास पडोस के अलावा अपने मित्रों और रिश्तेदारों के घर गए और एक दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाने के साथ ही उन्हें गुझिया भेंट की। इस दौरान सबसे अधिक मस्ती बच्चों ने की। बच्चों ने सड़क से गुजर रहे लोगों पर ‘होली है’ के नारों के साथ अपनी छतों से पिचकारियों और गुब्बारों से रंग डाला। कई स्थानों पर होली के गीतों का आयोजन किया गया। ऐसी मान्यता है कि होली के साथ ही सर्दी का मौसम खत्म हो जाता है। होली पर घरों के दरवाजों पर रंगोली सजायी। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र प्रतिपदा को होली का त्योहार मनाया जाता है। इससे एक दिन पूर्व फाल्गुन पूर्णिमा को पारंपरिक होलिका दहन किया जाता है। होले के लिए लोग बडे प्रेम से एक दूसरे को अबील गुलाल लगाकर होली को बधाई दिए। देर रात एक दूसरे के घर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। घरों में महिलाओं ने घर की छतों पर जमकर रंग खेला। मुंगराबादशाहपुर: क्षेत्र में होली का त्योहार शांति और सौहार्द के बीच मनाया गया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह व पुलिस के जवान पूरी तरह मुस्तैद रहे। बदलापुर: रंगों का त्यौहार होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई। बदलापुर खुर्द में मुस्लिम बन्धुओं ने भी जम कर होली खेली। नेवढ़िया: क्षेत्र के बाजारों और ग्रामीण इलाकों में लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मनाई। गौराबादशाहपुर: इलाके में होली का पर्व उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर व गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर मुस्लिम बंधुओं ने भी अपने हिंदू भाइयों को गले लगाकर होली की मुबारकबाद दिया। जफराबाद: नगर पंचायत जफराबाद एवं आसपास के इलाकों में रंगो का त्योहार होली पर्व गुरुवार को क्षेत्रवासियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। मछलीशहर: होली का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। पीएसी एंव पुलिस बल के जवान तैनात रहे थे। एसपी ग्रामीण संजय राय, सीओ विजय सिंह व कोतवाल पर्व कुमार सिंह, इस्पेक्टर हंसा लाल नगर में लगातार भ्रमण करते रहे।