फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   इसहाक बाबा के उर्स में उमड़े जायरीन, मांगी मन्नते

इसहाक बाबा के उर्स में उमड़े जायरीन, मांगी मन्नते

Thu, 28 Feb 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
इसहाक बाबा के उर्स में उमड़े जायरीन, मांगी मन्नते
जौनपुर। शहर के विशेषरपुर स्थित हमजा चिश्ती बाबा के बगल कादरी कामली इसहाक शाह बाबा का नवे दौर के उर्स में उमड़े जायरीनों गुरुवार को मन्नते मांगी। उनके चाहने वालों ने बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया उर्स और महफिले शमा सजाने के साथ बाबा की मजार पर चादर व गुलपोशी कर फातेहा पढने के साथ ही मन्नतों मुरादों में मशगूल रहे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला उर्दू बाजार स्थित कादरी कामली इसहाक शाह बाबा के आवास पर विभिन्न जनपदों में मऊ, वाराणसी, अयोध्या, आजमगढ़ आदि के अलावा सूरत, मुम्बई, केरल, पूणे सहित अन्य प्रान्तों से आये हुए बाबा के चाहनें वाले और मुरीदैन द्वारा सर पर गागर व चादर रखकर उनके आवास से मजार तक साथ चलते हुए पहुंचे। शहर के कौव्वाल हफीज जौनपुरी, गुड्डू आदि कौव्वालों द्वारा पूरे रास्ते कौव्वाली का नजराना पेश करते चल रहे थे। तत्पशचात मजार पर पहुंचकर गूलपोसी व चादर पोसी करके मन्नतों मुरादों में मशगूल हो गए। बारी-बारी लोगों ने अपनी-अपनी चादर बाबा के मजार पर चढ़ाई । इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए मदरसा हनफिया के मौलाना हशशाम जाफरी ने तकरीर किया।इससे पहले शेर वाली मजस्दि के पेशे इमाम कारी जिया ने नात पढ़कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया और खुब वाह वाही लूटी। इसके बाद पूरी रात कौव्वालों द्वारा एक से एक बेहतरीन कलाम पेश करने का सिलसिला चलता रहा। इस मौके पर मोहम्मद आफाक, इरफान, अलाऊद्दीन, मो. जमील, मो. लतीफ, शफीक, इमतेयाज अहमद, मुनव्वर, सरदार हुसैन, हलीम बाबा, महबूब बाबा, जुबैर अहमद, मुनीर अहमद, गुलाम हुसैन, अन्नू मोहम्मद अशफाक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed