फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संतोष सिंह 12 वीं बार बने माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

संतोष सिंह 12 वीं बार बने माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

Mon, 04 Feb 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
संतोष सिंह 12 वीं बार बने माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जनपदीय इकाई का चुनाव नगर पालिका इंटर कालेज सभागार में चुनाव अधिकारी संघ के मंडलीय अध्यक्ष रामानुज सिंह की देखेरेख में संपन्न हुआ। जिसमें संतोष कुमार सिंह जिलाध्यक्ष और रमाशंकर पाठक जिलामंत्री 12 वीं बार चुने गए। चुनाव के दौरान मौजूद शिक्षकों ने सर्वसम्मति से संतोष कुमार सिंह को अध्यक्ष और रमाशंकर पाठक को अपना समर्थन दिया। आनंद कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी संघ के मंडलीय अध्यक्ष रामानुज सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ के चुनाव में शिक्षकों ने एकता का परिचय दिया है वह सराहनीय है। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि संगठन हमेशा शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए तैयार रहेगा। डा. अक्षैवरनाथ द्विवेदी, डा.शंकराचार्य तिवारी, मोहम्मद साहिद नईम, विजय प्रकाश मिश्र, डा. रमेश सिंह, सुनीता मिश्र, पूूविवि शिक्षक संघ के मंत्री डा. विजय कुमार सिंह ने विचार व्यक्त किया। संघ ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, महामंत्री रमाशंकर पाठक और कोषाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। कहा कि शिक्षक साथियों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर अरविंद कुमार शुक्ल, अखिलेश सिंह, राजबहादुर यादव, निखिलेश सिंह, डा. ईश्वलाल यादव, जगतपाल सिंह, डा.रामदेव मिश्र, लक्ष्मण जायसवाल, राजेश त्रिपाठी, प्रभाकर मिश्र, विभा पांडेय, डा. किरन यादव, अजय सिंह , प्रभाकर सिंह, डा. अमलदार नजर, केशव आदि मौजूद थे। प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed