फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मानदेय बढ़ोतरी करने की आवाज बुलंद

मानदेय बढ़ोतरी करने की आवाज बुलंद

Sat, 22 Dec 2018 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
मानदेय बढ़ोतरी करने की आवाज बुलंद
जौनपुर। मानदेय बढ़ोत्तरी करने सहित आठ सूत्रीय मांग को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि संगठन के साथ सात जून को मुख्यमंत्री से हुई वार्ता में मानदेय बढ़ोत्तरी सहित सभी आठ मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला था। लेकिन अभी तक मांगों को पूरा करने की घोषणा नहीं की गई। उन्होंने रोष जताते हुए 16 जनवरी 2019 तक मांगों को पूरा करने की मांग की। कहा कि अगर इस तिथि तक मानदेय बढ़ाने की घोषणा सरकार द्वारा नहीं की जाती है तो हम लोग 17 जनवरी से पुन: काम बंद कर कलम बंद हड़ताल करने को बाध्य होंगे। इसके बाद भी मांग पूरा नहीं हुआ तो 21 जनवरी से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हम लोगों से बीएलओ सहित अन्य कार्य करवाए जाते हैं। लेकिन हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए अल्प मानदेय को राज्य सरकार अपनी बढ़ोत्तरी बताकर गुमराह कर रही है। लेकिन हम गुमराह नहीं होने वाले हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अगर सरकार वार्ता के अनुसार मानदेय बढ़ोत्तरी नहीं करेगी तो कर्मचारी संगठन में इस आंदोलन में भाग लेगा। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीबी सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अशोक कुमार, राजबली यादव, चंद्रकला, छाया यादव, अर्चना सिंह , मनोरमा सिंह, मीरा सिंह, मीना यादव, पुष्पा सिंह, गीता सिंह, रेखा सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed