फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   10 thousand students left the exam in the board exam, the student was caught copying

बोर्ड परीक्षा में 10 हजार विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, नकल करते पकडी गई छात्रा

Fri, 25 Mar 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
10 thousand students left the exam in the board exam, the student was caught copying
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हुई। पहले दिन 10080 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पाली में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा को देखते हुए सभी केंद्रों पर पुलिस तैनात रही। पहली पाली में एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा में हाईस्कूल हिंदी में कुल 78962 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 73434 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 5528 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार, पहली पाली में इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 185 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 172 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 13 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दूसरी पाली की परीक्षा में कोई भी छात्र अनुचित साधन का इस्तेमाल करते नहीं मिला। परीक्षा में कुल 75649 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 71110 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 4539 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन की परीक्षा में कुल 154796 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 144716 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। कुल 10080 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। बृहस्पतिवार को पहले दिन जिले के 230 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि पहले दिन दोनों पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सार्वजनिक इंटर कालेज मुंगराबादशाहपुर केंद्र पर पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्रा को नकल करते पकड़ा। उसका रस्टीकेशन कर दिया गया।
विज्ञापन

पहले दिन घबराहट में दिखे परीक्षार्थी
ऑनलाइन ड्यूटी लगने से 40 किमी दूर जाना पड़ा शिक्षकों को
सिकरारा। यूपी बोर्ड परीक्षा गुरुवार से प्रारंभ हो गई। इस परीक्षा को नकलविहीन शुचितापूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ रासुका जैसी कार्रवाई करने की घोषणा से छात्र भी घबराहट में दिखे। परीक्षा समय नहीं मालूम होने के कारण कुछ विद्यार्थी डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। शेरवा स्थित आझू राय इंटर कालेज के मुख्य द्वार पर साढ़े छह बजे ही सौ से अधिक परीक्षार्थी जुट गए। गेट पर भीड़ जमा होने से बरईपार सिकरारा रोड पर वाहनों की आवाजाही में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कालेज के चौकीदार शिव कुमार ने बताया कि छात्रों को कालेज में बताया ही नहीं गया था कि परीक्षा का समय सबेरे 8 बजे से सवा ग्यारह तक निर्धारित है। दूसरी ओर कक्ष निरीक्षक के लिए ऑनलाइन ड्यूटी लगने से कुछ लोगों को 30-40 किमी दूरी तय करनी पड़ी। शिक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि उनकी ड्यूटी 35 किमी दूर जिले के प्रतापगढ़ बॉर्डर पर लगी है। किसान आदर्श इंटर कालेज प्रतापगंज में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया। कक्ष निरीक्षकों का ड्यूटी कार्ड भी चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed