फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   10 thousand idols will be immersed in 87 Shakti Kunds, preparations complete

Jaunpur News: 87 शक्ति कुंडों में विसर्जित की जाएंगी 10 हजार मूर्तियां, तैयारी पूरी

Sat, 12 Oct 2024 04:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
10 thousand idols will be immersed in 87 Shakti Kunds, preparations complete
नवरात्र में नौ दिनों तक पूजा पंडालों में मां दुर्गा की उपासना के बाद शनिवार शाम मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। मूर्ति विसर्जन के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कुल 87 शक्ति कुंड बनाए गए हैं। इनमें करीब 10 हजार मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। जिलाधिकारी, एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण कर मूर्ति विसर्जन की तैयारियां देखी।
विज्ञापन

सद्भावना पुल के समीप नवदुर्गा मंदिर की पूरब दिशा में कुंड 150 मीटर लंबा, 30 मीटर चौड़ा और 22 फीट गहरा कुंड बनाया गया है। कुंड की मॉनीटरिंग के लिए सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह और ईओ पवन कुमार को जिम्मेदारी दी गई। नदी में पंप लगाकर शक्ति कुंड में पानी भरा जा रहा है। यहां 150 समितियों की एक हजार मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। रास्ते को पोकलैंड लगाकर समतल किया जा रहा है। साथ ही नगर के विभिन्न मार्गों पर हुए गड्ढों को देखते हुए प्रशासन की तरफ से पैचिंग का कार्य कराया जा रहा है। शनिवार शाम 7:30 बजे विसर्जन से पूर्व अहियापुर मोड़ से शोभायात्रा को डीएम और एसपी हरी झंडी दिखाएंगे। मूर्तियों की शोभायात्रा सब्जीमंडी, कोतवाली, ओलंदगंज के रास्ते विसर्जन स्थल तक मूर्ति पहुंचेगी। बदलापुर, शाहगंज, केराकत, मड़ियाहूं, मछलीशहर कस्बा, बक्शा, रामदयालगंज, मुफ्तीगंज, गौराबादशाहपुर, खेतासराय में शक्ति कुंड बनाकर मूर्तियों का विसर्जन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेशचंद्र और एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बृहस्पतिवार की रात सद्भावना पुल के समीप बने शक्ति कुंड का जायजा लिया। इस दौरान डीएम श्री दुर्गापूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव और अन्य पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव ने बताया कि विसर्जन के दौरान सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed