फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1.90 crore students have been admitted in government schools of the state: Basic Education Minister

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 1.90 करोड़ छात्रों को हो चुका दाखिला: बेसिक शिक्षा मंत्री

Sat, 09 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
1.90 crore students have been admitted in government schools of the state: Basic Education Minister
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में सरकार ने दो करोड़ छात्रों का दाखिला करने का लक्ष्य रखा है। आज की तारीख में एक करोड़ 90 लाख छात्र-छात्राओं की संख्या पहुंच गई है। यह जानकारी शुक्रवार को जौनपुर में सिरकोनी ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाकराबाद के निरीक्षण के दौरान उन्होंने दी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि बेसिक शिक्षा को एक नया रूप दिया जाएगा। यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। प्रदेश के 20 हजार विद्यालयों में छह माह के भीतर डेस्क बेंच की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को स्मार्ट क्लास द्वारा शिक्षा देने की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके पहले उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया। क्लास रूम में जाकर छात्र-छात्राओं से जानकारी ली। छात्रों से पूछा कि मास्टर साहब आते हैं या नहीं, अच्छा पढ़ाते हैं या नहीं। इस दौरान बच्चों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट को देखा। प्रोजेक्ट को बनाने वाले छात्र शुभम बेनवंशी, युवराज सिंह, संदीप कुमार की पीठ थपथपाई। साथ ही जिले के नामांकन में दूसरे स्थान पर आने पर बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल की भी तारीफ की। इसके साथ ही बाकराबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की खुले कंठ से तारीफ करते हुए कहा कि यहां के बच्चे काफी पढ़ने में अच्छे है। व्यवस्था काफी अच्छी है। वहीं, बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, अमित सिंह, कुंवर यशवन्त सिंह, पवन कुमार सिंह आदि ने बेसिक शिक्षा मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर डॉ अखिलेश सिंह, सुप्रिया, संजय सिंह, सरिता महेंद्र सिंह, उषा सिंह, छाया सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, राजकुमार यादव, बकराबाद प्रधान पोल्हन मौर्य, इजरी प्रधान अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed