फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1.50 crore Lohia Park will

1.50 करोड़ की लागत से बनेगा लोहिया पार्क

Wed, 22 Jun 2016 12:54 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 22 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
1.50 crore Lohia Park will
पार्क - फोटो : अमरउजाला
लोहिया पर्यावरणीय पार्क के निर्माण का कार्य शुरु हो गया है। पार्क का निर्माण कराने के लिए 90 लाख रुपया कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस)  को मिल गया है। उनके द्वारा पहले पार्क की चहारदीवारी बनाने का कार्य शुरु किया गया है। लेकिन 60 लाख रुपए अभी उद्यान विभाग को नहीं मिला है। धनराशि मिलते ही उद्यान विभाग पार्क का सुंदरीकरण करने का कार्य करेगा।
विज्ञापन


एक करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से पार्क का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण की जिम्मेदारी आरईएस व उद्यान विभाग को सौंपी गई है। आरईएस विभाग को 90 लाख रुपये की पहली किस्त प्राप्त हो गई है। जिसमें बाउंड्री, रास्ता, माली भवन, चौकीदार आवास, प्रभारी आवास, पंप हाऊस और  पुरुष व महिला शौचालय का निर्माण कराना है। उक्त विभाग द्वारा पार्क की बाउंड्री बनाने का कार्य शुरु कर दिया है। जबकि सुंदरीकरण की जिम्मेदारी उद्यान विभाग को सौपी गई है। इनके द्वारा झूला,  बेंच, लान, रंग विरंगे फुल व पेड़, बच्चों के खेलने के सामान आदि कार्य कराए जाएंगे। अभी तक 60 लाख रुपया विभाग को नहीं मिला है।
विज्ञापन


ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अवर अभियंता भरत सिंह ने बताया कि पार्क के निर्माण के लिए 90 लाख रुपया मिल चुका है। सबसे पहले पार्क की बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा है। बाउंड्री कराने के बाद अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed