{"_id":"72940ee84ebae610fadba1c275bc90fc","slug":"jantantra-yatra-samiti-to-file-defamation-case-against-anna-hazare","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना हजारे पर होगा मानहानि का मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना हजारे पर होगा मानहानि का मुकदमा
वाराणसी/ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस की जनतंत्र यात्रा आयोजन समिति ने अन्ना हजारे के खिलाफ मानहानी का मामला दर्ज कराने का निर्णय लिया है। अपने नाम पर रसीद काटने को लेकर अन्ना हजारे ने कहा था कि बिना उनकी अनुमति के समिति ऐसा कर रही है।
विज्ञापन
समिति की गुरुवार को राजघाट स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि अन्ना हजारे ने जिस प्रकार से सार्वजनिक रूप से रसीद काटने के संबंध में बयान दिया, उससे समिति की छवि खराब हुई है। साक्ष्यों के आधार पर विधि विशेषज्ञों से राय लेकर केस किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारत माता मंदिर में एक कार्यक्रम के दौरान अन्ना हजारे ने मंच पर चढ़ने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके नाम पर रसीद काटने वालों के मंच पर वह नहीं चढ़ेंगे।
विज्ञापन
उनके इस बयान के बाद से ही विवाद हो गया था। समिति के कार्यकर्ताओं की मानें तो उन्होंने रसीद काटने के लिए अनुमति ली थी जबकि अन्ना हजारे ने कहा था कि बिना उनकी अनुमति के रसीद पर उनकी फोटो और पता छापा गया था।