फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   yuvak ne sandigdh haalaat mein phaansee laga jaan dee

युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगा जान दी

Fri, 18 Sep 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
yuvak ne sandigdh haalaat mein phaansee laga jaan dee
राजा की फाइल फोटो। - फोटो : ORAI
उरई। युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक परिजन शव उतार चुके थे। शव चारपाई पर रखा था। सिर में निवाड़ फंसी थी। इससे निवाड़ में गला कसने से मौत की भी चर्चा रही। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि मृतक शराब का लती बताया जा रहा है। परिजनों ने युवक के खुदकुशी करने की सूचना दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर शहर के मोहल्ला नया पटेल नगर में वेदिका गेस्ट हाउस के पीछे रहने वाले जसवंत उर्फ राजा (32) ने अपने घर के कमरे में संदिग्ध हालात में गर्म पट्टी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि सुबह के वक्त राजा का मां रामवती से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। दोपहर के वक्त घरवालों ने पास पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तुड़वाया तो शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव चारपाई पर पड़ा था। गले में निवाड़ फंसी थी।
विज्ञापन

कोतवाल का कहना है कि फिलहाल गर्म पट्टी से ही फांसी लगाई गई है। मृतक शराब का भी लती था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed