फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth should imbibe the thoughts of Maharaja Khet Singh Khangar

Jalaun News: महराजा खेत सिंह खंगार के विचारों को आत्मसात करें युवा

Sun, 28 Dec 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Youth should imbibe the thoughts of Maharaja Khet Singh Khangar
फोटो-25-महाराजा खेत सिंह खांगर की जयंती समारोह में मौजूद लोग। संवाद
उरई। जालौन रोड स्थित गौरी पैलेस में शनिवार को गढ़ कुंडार नरेश महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने महाराजा को समाज का आदर्श बताया। कहा कि महाराजा खेत सिंह खंगार समाज के आदर्श हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी वीरता के बल पर ही खांगर समाज का नाम रोशन किया। उन्होंने मोहम्मद गौरी के अत्याचारों का रोकने के लिए एक संघ का गठन किया था जिसका नाम खंगार संघ रखा गया। समाज के युवाओं को उनके विचारों को आत्मसात कर आगे आकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि महाराजा खेत सिंह खांगर जूदेव केवल एक समाज के लिए नहीं बल्कि सर्वसमाज के लिए संघर्ष करते रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय खांगर क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानसिंह ने कहा कि युवा अब समाज के उत्थान की बागडोर संभालें और राजनीति में भी हिस्सेदारी बढ़ाएं। कार्यक्रम को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष पिंडारी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह खांगर ने अतिथियों का स्वागत किया। यहां पर जीतेंद्र सिंह खांगार, रामस्वरूप परिहार, रविंद्र सिंह, जगदीश बाबू, अमरीश, गंगासिंह, शिवप्रताप सिंह, विक्की परिहार, ब्रजकिशोर सिंह, भूपसिंह, गंधर्व सिंह, प्रदीप सिंह, सुरेश, विवेक, सुखनंदन, नरेंद्र सिंह बाबूजी आदि मौजूद रहे।




जयंती पर निकली पर शोभायात्रा
अखिल भारतीय खांगर क्षत्रिय समाज की ओर से महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में करीब एक सैकड़ा बाइक व चार पहिया वाहनों पर सवार युवाओं ने रघुवीर धाम से लेकर मच्छर चौराहा, जिला परिषद होते हुए आयोजन स्थल तक यात्रा निकाली। अगुवाई राजकुमार परिहार व सुभाष पिंडारी ने की। इस दौरान महाराजा खेत सिंह के शौर्य के गाने और धुन के साथ लोग थिरकते हुए चल रहे थे। यहां पर डॉ. बीके सिंह, देवेंद्र सिंह पिंडारी, भूपत मास्टर, महेंद्र तीतरा, प्रवेश सिंह, अवनीश, शिवप्रताप परिहार, रामवीर, दीपक पिंडारी, छोटू पिंडारी, रमेश, ध्रुव ठाकुर, प्रह्लाद आदि रहे।

फोटो-25-महाराजा खेत सिंह खांगर की जयंती समारोह में मौजूद लोग। संवाद

फोटो-25-महाराजा खेत सिंह खांगर की जयंती समारोह में मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed