फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth injured in two-auto collision dies

दो आटो की टक्कर में घायल युवक की मौत

Mon, 06 Sep 2021 07:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in two-auto collision dies
मृतक रोहित की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
उरई। हमीरपुर जिले के गोहांड थाना क्षेत्र के चिकासी के पास रविवार की देर रात दो आटो की भिडंत में लगभग 12 लोग घायल हो गए थे। राहगीरो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राठ सीएचसी पहुंचाया था। एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए उरई जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड स्थित पावर हाउस में लाइनमैन रामशंकर का 20 वर्षीय पुत्र रोहित रविवार की रात आटो से राठ से उरई आ रहा था। गोहांड थाना क्षेत्र के चिकासी के पास दो आटो में आमने-सामने भिडंत हो गई। इस हादसे में दोनों आटो में सवार लगभग 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

रोहित की हालत गंभीर होने पर राठ से उरई रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में रोहित की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोहित तीन बहनों में एकलौता भाई था। उसकी मां की मौत कुछ वर्ष पहले हो चुकी है। वह मजदूरी करके गुजारा करता था। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed