फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth injured in road accident dies during treatment

Jalaun News: सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

Thu, 27 Jun 2024 02:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 27 Jun 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies during treatment
जालौन। सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान ग्वालियर में दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी छत्रसाल इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रेम कुमार झा (50) पुत्र लल्लूराम झा उनकी पत्नी संगीता झा (46) भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री के साथ चरसौनी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से सोमवार को जा रहे थे। जैसे ही वह रोड पर पहुंचकर चुर्खी रोड पर आगे बढ़े तभी उरगांव मोड़ के पास ही सामने से आ रहे बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई थी।

हादसे में प्रेमकुमार झा की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल पत्नी संगीता झा को झांसी रेफर कर दिया गया था। हादसे में दूसरे बाइक सवार जितेंद्र कुमार नगाइच (45) निवासी हथना बुजुर्ग थाना सिरसाकलार को भी गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें भी पहले मेडिकल कॉलेज फिर ग्वालियर रेफर किया गया था। मंगलवार को ग्वालियर में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। बुधवार को उनके शव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव हथना बुजुर्ग में किया गया। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र की शादी नहीं हुई थी। वह उरई में अपने भाई के साथ टाइल्स की दुकान पर बैठते थे। वहीं जालौन रोड पर किराए के मकान में रहते थे। सोमवार को वह गांव में किसी से मिलने आए थे और शाम को मिलकर वह वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed