{"_id":"6026c88b8ebc3ee97e292d2d","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-orai-news-knp611506692","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन
पनयारा में मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी लेते जालौन सीओ विजय आनंद
- फोटो : ORAI
कोंच। कोतवाली क्षेत्र में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में मृत पाया गया। मृतक का गुरुवार की शाम अपने साथियों के साथ शराब पीने के दौरान वाद विवाद भी हुआ था। परिजनों ने उन्हीं साथियों पर हत्या की आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
ग्राम पनयारा निवासी नंदू (30) की गुरुवार की देर शाम नशे की हालत में गांव में अपने दोस्तों से कुछ कहासुनी हो गयी थी। दोस्तों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। विवाद की सूचना पाकर पहुंचे परिजन नंदू को अपने साथ घर ले आए और एक कमरे बंद कर ताला लगा दिया। शुक्रवार की सुबह जब परिजनों ने कमरे को खोलकर देखा तो नंदू मृत हालत में पड़ा मिला। उसके सिर से खून बह रहा था और उल्टी भी की हुई थी।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर प्रभारी निरीक्षक इमरान खान, सागर चौकी इंचार्ज संजीव कटियार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में एएसपी डॉ. अवधेश सिंह और सीओ जालौन विजय आनंद ने गांव पहुंच कर मृतक के परिजनों से घटना के बाबत जानकारी ली। इधर, मृतक के पिता बालादीन अहिरवार ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह का कहना है कि तहरीर की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।