{"_id":"63179b8ea9336916131e2ca3","slug":"youth-dies-in-suspicious-circumstances-orai-news-knp7167560114","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन
महेवा। पिपरोधा गांव में सोमवार रात युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चुर्खी थाना क्षेत्र के पिपरोधा गांव निवासी कुलदीप सिंह (28) की देर रात घर आने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई।
कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता जीत सिंह ने पुलिस को बताया कि कुलदीप दोस्तों के साथ गया था।
लौटने के बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। शादी नहीं हुई थी। तीन बहनों में इकलौता भाई था। मां की मौत हो चुकी है। पिता ने उसके दोस्तों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष नागेंद्र पाठक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।