फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth dies after slipping from bike when dog comes in front

Jalaun News: कुत्ता सामने आने पर बाइक से फिसले युवक की मौत

Wed, 22 Nov 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after slipping from bike when dog comes in front
अमृतपुर। कुत्ता सामने आने पर बाइक से फिसले युवक की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गुड़ेरा निवासी उदयपाल का 32 वर्ष का पुत्र विमल कुमार मोबाइल टॉवर पर नेटवर्किंग का काम करता था। वह पड़ोसी जिला शाहजहांपुर के थाना कलान से सोमवार को गांव वापस आ रहा था। जब वह गांव के सामने पहुंचा तभी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में विमल बाइक सहित फिसल कर गिर गया।

सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया। विमल ने हेलमेट नहीं लगाया था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने विमल कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने विमल को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर रात में ही घर चले गए। पत्नी कल्पना, पुत्री वैष्णवी व काव्या का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed