फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth dies after falling from two-storey building while whitewashing in Ghaziabad.

Jalaun News: गाजियाबाद में पुताई करते समय दो मंजिला भवन से गिरा युवक, मौत

Sat, 25 Jul 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from two-storey building while whitewashing in Ghaziabad.
फोटो-01 मृतक की फाइल फोटो।
माधौगढ़। गाजियाबाद में दो मंजिला भवन में पुताई करते समय युवक गिर गया। आसपास मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को जब उसका शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धमना निवासी श्रीपाल शाक्यवार उर्फ टंटी (33) गाजियाबाद में पुताई का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार को दो मंजिला भवन की पुताई कर रहा था। इसी दौरान वहां से गिर गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया। श्रीपाल की मां रामकली,पत्नी सुमन देवी,भाई अवधेश,रामकिशोर का रो रो कर बुरा हाल है। रामकली ने बताया कि 15 दिन पहले घर काम के लिए गाजियाबाद गया था। सावन में घर आने को कह रहा था। मेरे पुत्र की मौत नहीं हुई है उसके साथ किसी ने धोखा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed