फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth dies after being hit by a train

Jalaun News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Sat, 11 Mar 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 11 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a train
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग के रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इससे परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजन न तो आत्महत्या की वजह स्पष्ट कर सके और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी झिनकू बरार का पुत्र अरविंद बरार(27) दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह पत्नी के साथ वहीं रहता था। होली पर वह घर आया था। पर उसकी पत्नी नहीं आई थी। शनिवार भोर में वह घर से निकला था। इसके बाद उसका शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत हालत में पड़ा मिला। गश्त कर रहे कर्मचारी ने शव पड़ा देखा तो आरपीएफ को सूचना दी। इस पर आरपीएफ के दरोगा गंभीर सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन के बाद स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। इस पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अरविंद की शादी एक साल पहले ही हुई थी। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed