{"_id":"64b1934aa09d20e2b101cb97","slug":"youth-crossing-the-road-died-in-an-accident-fellow-injured-orai-news-c-224-1-ori1001-631-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सड़क पार कर रहे युवक की हादसे में मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सड़क पार कर रहे युवक की हादसे में मौत, साथी घायल
Fri, 14 Jul 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
माधौगढ़। विंध्यवासिनी माता मंदिर के दर्शन कर सड़क पार कर रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा गांव निवासी महेंद्र सिंह (40) अपने साथी मध्यप्रदेश के थाना लहार के गांव बारेट निवासी राजेश (36) के साथ मंगलवार को सोनभद्र जिले के विंध्यवासिनी माता मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। गुरुवार को जब दोनों वहीं पर सड़क पार कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। शोरगुल सुन दर्शनार्थियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने गोपालपुरा निवासी महेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजेश पैर कुचलने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत से पत्नी ममता व पुत्र अंश व डुग्गू सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।