{"_id":"6ab6c6c386a65a3f680a10f4","slug":"youth-assaulted-and-threatened-after-asking-for-mobile-phone-back-orai-news-c-224-1-ori1005-150250-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मोबाइल वापस मांगने पर युवक से मारपीट, दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मोबाइल वापस मांगने पर युवक से मारपीट, दी धमकी
विज्ञापन
जालौन। कुछ दिन पहले उधार दिया मोबाइल वापस मांगना युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि मोबाइल मांगने पर पड़ोसी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और शिकायत करने पर धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मांडरी गांव निवासी मोहित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले गांव का ही दिल्लीपत उर्फ जयसिंह उसके पास आया था। उसने अपना मोबाइल खराब होने की बात कहते हुए एक-दो दिन के लिए मोबाइल मांगा था। पड़ोसी होने के कारण उसने अपना मोबाइल उसे दे दिया। कई दिन बीतने के बाद जब मोहित ने मोबाइल वापस मांगा तो आरोपी बहाने बनाने लगा। आरोप है कि शुक्रवार सुबह दोबारा मोबाइल मांगने पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की और शिकायत करने पर धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। (संवाद)