फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth arrested with a country-made pistol and cartridges.

Jalaun News: तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with a country-made pistol and cartridges.
जालौन। कोतवाली पुलिस ने नहर के पास से एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद को सूचना मिली कि नहर के पास एक संदिग्ध युवक वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही एसआई शिवम सेंगर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर वहां खड़ा युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहल्ला खटीकान निवासी फैजान बताया। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ कोतवाली जालौन और कुठौंद थाने में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके 15 अगस्त को घर से बाइक हुई बाइक चोरी में भी लिप्त होने का संदेह है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed