फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth arrested for stealing jewellery and silver bars from bag

Jalaun News: बैग से आभूषण व चांदी की सिल्ली चोरी करने में युवक गिरफ्तार

Sat, 14 Mar 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for stealing jewellery and silver bars from bag
कोंच (उरई)। व्यापारी की बेटी के बैग से सोने के आभूषण, चांदी की सिल्ली और नकदी चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने युवती के मित्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी का माल बरामद कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




कुछ दिन पहले कस्बे के एक व्यापारी की पुत्री बुजुर्ग दादी को चकमा देकर घर से सोने के आभूषण, चांदी की सिल्ली और नकदी लेकर चली गई थी। इस मामले में युवती के चाचा ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पहले युवती को जबलपुर से बरामद कर उसके पास से करीब छह किलो चांदी की सिल्ली, सोने के आभूषण और 55 हजार रुपये नकद बरामद किए थे।
विज्ञापन




पुलिस ने गुरुवार रात भेड़ गांव के पास चेकिंग के दौरान फफूंद निवासी जरताब को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब पांच किलो चांदी की सिल्ली, करीब 296 ग्राम सोने के आभूषण और तीन लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने युवती के साथ सफर के दौरान उसके बैग से यह सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed