फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youngsters killed himself by hanging

सूने घर में युवक ने फांसी लगाई मौत

Tue, 18 Feb 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youngsters killed himself by hanging
सिरसाकलार। अज्ञात कारणों के चलते न्यामतपुर में छात्र ने सूने घर के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर पंखे के हुक से फांसी लगा ली। जब युवक का दोस्त उससे घर पहुंचा तो उसे फांसी पर लटकता देख पड़ोसियों के लोगों को दी। इस पर लोगों ने छात्र को फांसी से उतारकर मेडिकल कालेज उरई पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के न्यामतपुर निवासी इंद्रपाल का 20 वर्षीय पुत्र हीराबाबू उर्फ छोटे ने सोमवार की सुबह सूने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। घर का दरवाजा खुला देख उसका दोस्त आया तो युवक का फांसी पर लटकता देख शोर मचाने लगा। इस पर पास पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और फांसी पर लटके युवक को आनन फानन में मेडिकल कालेज उरई लाए। जहां पर युवक ने दम तोड़ दिया। जब इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो बदहवाश परिजन मौके पर पहुंच गए और कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोते बिलखते परिजनों ने बताया कि हीराबाबू बीए का छात्र था। वह परिजनों के साथ अपनी मौसी की लड़की की शादी में रविवार की रात उरई आया हुआ था। इसके बाद सोमवार की सुबह वह गांव न्यामतपुर में घर पर बंधे पशुओं को चारा पानी खिलाने के लिए उरई से लौट आया था और जानवरों को चारा पानी डालने के बाद उसने फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि हीराबाबू दो भाई दो बहन हैं। वह उरई में मौसी के पास रहकर बीए की पढ़ाई करता था। अभी दोनों भाइयों में किसी की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed