फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youngsters killed himself by hanging

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 27 Oct 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youngsters killed himself by hanging
राजकुमार की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
एट (जालौन)। मानसिक रूप से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के ग्राम सतोह निवासी दीनदयाल के 28 वर्षीय पुत्र राजकुमार ने शुक्रवार रात घर के कमरे में लगे पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब उसका पिता चाय पीने के लिए बुलाने कमरे में गया तो पुत्र का शव फांसी पर लटकते देख उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना उसने थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता दीन दयाल ने बताया कि राजकुमार बांदा जनपद के बिसंडा कस्बे में पानी पूड़ी का धंधा करता था। उसके साथ उसकी मां गुड्डी देवी, छोटा भाई राघव कुशवाहा व बहन शिवानी भी वहीं किराए का कमरा लेकर रहते थे।
विज्ञापन

दीवाली पर वह घर आया था और शुक्रवार की सुबह गृहस्थी का सामान खरीदने की कहकर घर से निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन भी की थी। सुबह वह अपने कमरे में फांसी पर लटकता मिला। युवक की मौत पर पत्नी रमा का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना पाकर भाई बहन, मां भी घर आईं और शव से लिपटकर रोने लगी। पिता गांव में अकेला रहता था। परिजनों के मुताबिक इन दिनों राजकुमार कुछ परेशान था पर पूछने पर भी कारण नहीं बताता था। थानाध्यक्ष का कहना है कि युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। बताते हैं कि पहले दीनदयाल की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। बड़े बेटे राजकुमार ने जब से पानी पूरी का धंधा शुरू किया था तो उसके घर की हालत दिन पर दिन अच्छी होती गई और सभी लोग हंसी खुशी से एक साथ रहने लगे। घर में बड़ा होने की वजह से वह सबका चहेता था। वही परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-12 मई को हुई थी राजकुमार की शादी
पिता दीन दयाल कुशवाहा को जहां एक ओर जवान बेटे की मौत का गम है वहीं छह माह पहले शादी होकर घर आई बहू रमा की भी चिंता है। उसने बताया कि 12 मई को महोबा जनपद के सलाट गांव में उसके बेटे राजकुमार की शादी रमा के साथ हुई थी। छह माह भी नहीं बीते थे कि बहू की मांग सूनी हो गई।

पहला करवाचौथ व्रत रखकर मांगी थी लंबी उम्र की दुआ
युवक की मौत से उसकी पत्नी पर तो मानो पहाड़ ही टूट गया। उसने कुछ दिन पहले ही पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का पहला व्रत रखकर पति राजकुमार की लंबी उम्र की दुआ मांगी थी, लेकिन उसे क्या पता था कि जीवनभर साथ निभाने का वादा करने वाला उसे छोड़कर चला जाएगा।

घर में बैठीं गमगीन महिलाएं

घर में बैठीं गमगीन महिलाएं- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed