फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Younger brother brutally murdered for land

जमीन के लिए छोटे भाई की बेरहमी से हत्या

Sat, 18 Jul 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Younger brother brutally murdered for land
मृतक रविंद्र जाटव की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
जमीन के लिए छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला
विज्ञापन

आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार, एक बीघा से भी कम जमीन के लिए किया रिश्ते का ककत्ल
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगढ़। एक बीघा से भी कम (13 डिस्मिल) जमीन के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे को कुल्हाड़ी से काट डाला। बीच बचाव में पिता आए तो बड़े बेटे ने उन पर भी हमला किया और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची रेंढर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल पिता को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी डॉ सतीश कुमार ने बताया कि भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे का विवाद था। फिलहाल मृतक की पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ भी लिया गया है।

रेंढर थाना क्षेत्र के गांव इटौरा निवासी रामचरन दोहरे के तीन बेटे हैं। दो बेटे गांव में ही रहते हैं, जबकि तीसरा बेटा गुजरात में पानी पूरी का धंधा करता है। परिजनों के मुताबिक रामचरन के पास चार बीघा जमीन थी, जिसे बेचकर उसने अपनी बेटियों की शादी की थी। वर्तमान में उसके पास एक बीघा से भी कम जमीन थी। राम चरन अपने दूसरे नंबर के बेटे रविंद्र (42) के साथ ही रहता था, जबकि सबसे बड़ा बेटा रामप्रकाश भी उसी मकान में परिवार के साथ रहता था। तीसरा बेटा संतोष गुजरात में हैं। बची हुई जमीन के बंटवारे को लेकर रामप्रकाश और रविंद्र के बीच विवाद चल रहा था। रामचरन अपनी जमीन रविंद्र को ही देना चाहता था। गुरुवार रात इसी बात पर परिवार में विवाद भी हुआ था। जिसके बाद जब लोग सोने चले गए तभी देर रात 12 बजे के आसपास रामप्रकाश ने घर में रखी कुल्हाड़ी से आंगन में सो रहे अपने छोटे भाई रविंद्र को काट डाला। शोर सुनकर पिता रामचरन दौड़े तो रामप्रकाश ने उन पर भी कुल्हाड़ी से वार किया और भाग निकला। पड़ोसियों ने रेंढर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर एसपी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए और रामचरन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने खेत में छिपे रामप्रकाश को भी पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसपी ने बताया कि रवींद्र की पत्नी गुड्डी की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।

आरोपी रामप्रकाश

आरोपी रामप्रकाश- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed