फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Younger accused elder brother, sister-in-law and nephew of killing mother

छोटे ने बड़े भाई व उसकी पत्नी, बेटे पर लगाया मां को मारने का आरोप

Sun, 20 Oct 2019 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Younger accused elder brother, sister-in-law and nephew of killing mother
उरई। कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने बड़े भाई पर मां की हत्या और उनकी जायदाद, जेवरात व नगदी हड़पने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि घटना में आरोपी भाई की पत्नी व बेटा भी शामिल हैं। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद आरोपों की सत्यता सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

कोतवाली के कोंच रोड निवासी राजकुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई करन सिंह को उसके नाना ने गोद ले लिया था। राजकुमार के मुताबिक विगत दिनों करन और उनकी पत्नी निर्मला उसकी मां कमला देवी को अपने घर ले गए थे। कहा था कि कुछ दिन हम लोग भी मां को अपने साथ रखेंगे। कुछ दिन बाद करन के घर में मां की मौत हो गई। करन ने इसकी जानकारी उसे नहीं दी।
विज्ञापन

गुपचुप तरीके से परासन गांव में मां का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि करन और निर्मला जब मां को ले गए थे, तब वह पूरी तरह से स्वस्थ्य थीं। आरोप है कि आरोपी भाई, भाभी और उनके बेटे धनंजय ने मां की संपत्ति, बैंक में जमा रकम और जेवरात भी हड़प लिया। आरोपियों ने कमला की संपत्ति के लालच में हत्या की है। राजकुमार के मुताबिक उसने मां की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब उसने न्याय पाने के लिए कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने करन, उसकी पत्नी व बेटे पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक दंपति और उसके बेटे पर कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed