फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man who went for picnic with friends drowns in Betwa

Jalaun News: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक बेतवा में डूबा

Wed, 27 Mar 2024 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 27 Mar 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Young man who went for picnic with friends drowns in Betwa
उरई/कोटरा। दोस्तों के साथ कार से बेतवा नदी में पिकनिक मनाने गया युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। दोस्तों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाकर परिजनों को जानकारी देते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सुशील नगर निवासी राजा भैया का 20 वर्षीय बेटा अश्वनी कुमार सोमवार को अपने दोस्तों अभय प्रताप, धर्मेंद्र, मनीष, रचित व गजेंद्र के साथ कार से कोटरा थाना क्षेत्र के सलाघाट में पिकनिक मनाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक को नदी में डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया। लेकिन तेज बहाव के चलते वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दोस्तों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन घंटे बाद उसके शव को निकलवाया। शव मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। पिता राजा भैया ने बताया कि वह लाइट फिटिंग का काम करता था। सोमवार की सुबह काम पर जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन वह सलाघाट कैसे पहुंच गया। इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से मां गुड्डी देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष वरुण प्रताप का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
उरई। अश्वनी सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला तो पिता राजाभैया ने त्योहार की बात कहकर उसे जाने से मना कर दिया। लेकिन उसे क्या पता था कि मौत उसका इंतजार कर रही है। युवक घर से निकलने के बाद दोस्तों के साथ सलाघाट पर पहुंच गया और उसकी नहाते समय मौत हो गई। मां गुड्डी देवी रोते हुए कह रही थी, कि अगर उसे पता होता कि उसका लाल होली के दिन ही उसको छोड़कर चला जाएगा। तो वह कभी नहीं जाने देती, यह कहकर वह बेशुध हो गई। जानकारी पर रिश्तेदार व अन्य लोग उसके घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed