फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man murdered by decapitating, dead body found lying in field

Jalaun News: युवक की सिर कूंचकर हत्या, शव खेत में पड़ा मिला

Sat, 11 May 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 11 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Young man murdered by decapitating, dead body found lying in field
जालौन। ट्रैक्टर लेकर थ्रेसिंग करने गए युवक का लहूलुहान शव खेत में पड़ा मिला। सुबह खेतों की तरफ गए किसानों ने शव को पड़ा देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सीओ कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मांडरी गांव निवासी विजय नारायण गुप्ता का 28 वर्षीय पुत्र आकाश उर्फ गोलू गुप्ता गांव के करुण कुमार के यहां ट्रैक्टर पर मजदूरी करता था। शुक्रवार रात श्रीराम के खेत पर गेहूं की थ्रेसिंग होनी थी। इसलिए वह शाम को ट्रैक्टर लेकर थ्रेसिंग के लिए गया था। रात करीब एक बजे उसने श्रीराम को बताया कि गांव में प्रताप अहिरवार के यहां शादी है। उसे जाना है। यह बात कहकर चह खेत से चला गया।
विज्ञापन

सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर निकले तो गांव के बाहर खेत में उन्हें आकाश का शव रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला। थोड़ी देर में ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव को देखकर लग रहा था कि उसके साथ मारपीट की गई है। उसके हाथ और पैरों में चोट के निशान थे, इतना ही नहीं उसके सिर में किसी भारी चीज से वार किया गया था। जिससे उसका सिर फट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में शव पड़ा होने की जानकारी किसानों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ रामसिंह, कोतवाल विमलेश कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने मौके पर नमूने एकत्रित किए। पुलिस को जब जानकारी हुई कि थ्रेसिंग के बाद रात में वह गांव में बरात देखने के लिए गया था। तो पुलिस ने प्रताप के यहां जानकारी की। जिसमें वहां मौजूद लोगों ने बताया कि आकाश रात में आया ही नहीं।
छोटे भाई रोहित ने बड़े भाई के हत्यारों को पकड़ने की मांग कोतवाली पुलिस से की है। उधर, पिता विजय नारायण ने अज्ञात लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ रामसिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। हत्यारों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। शीघ्र ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।


लोहे की रॉड से की गई पिटाई
जालौन। खेत में पड़े शव से लग रहा है कि हत्यारा एक नहीं था। युवक के ऊपर कई बार किए गए, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है। इसके बाद हमलावरों ने उसके सिर में वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed