{"_id":"6a5fc960ed83be193c08b2d9","slug":"young-man-hangs-himself-after-girlfriend-fails-to-show-up-for-meeting-orai-news-c-224-1-ori1005-147106-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: प्रेमिका मिलने नहीं आई तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: प्रेमिका मिलने नहीं आई तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो - 04 मृतक नीतेश नामदेव की फाइल फोटो।
उरई। कोटरा थाना क्षेत्र में प्रेमिका के मिलने न आने से आहत युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने वीडियो बनाकर बहन के मोबाइल पर भेजा था। परिजन उसकी कर रहे थे।
कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनगर निवासी नीतेश नामदेव (18) पुत्र शिवकुमार नामदेव सूरत में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। गांव के लोगों के अनुसार उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी सिलसिले में वह करीब चार दिन पहले गांव आया था।
सोमवार को युवती ने उसे क्षेत्र स्थित अक्षरा देवी मंदिर पर मिलने के लिए बुलाया था। निर्धारित समय पर नीतेश मंदिर पहुंच गया और काफी देर तक प्रेमिका का इंतजार करता रहा। इस दौरान उसने युवती के मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। बताया जा रहा है कि युवती की जगह उसकी बहन ही फोन उठाती रही, जिससे वह और अधिक परेशान हो गया।
विज्ञापन
निराश होकर नीतेश मंदिर के पीछे जंगल की ओर चला गया। उसने वहां रस्सी से फंदा तैयार किया और आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर बहन के मोबाइल पर भेज दिया। वीडियो देखकर बहन घबरा गई और तत्काल पिता शिवकुमार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मंदिर पहुंचे, लेकिन नीतेश वहां नहीं मिला। काफी तलाश के बाद मंदिर के पीछे जंगल में पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर कोटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी विमलेश कुमार का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।