फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man found unconscious near Kukargaon, died during treatment

Jalaun News: कुकरगांव के पास बेहोश मिला युवक, इलाज के दौरान मौत

Tue, 12 Mar 2024 10:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 12 Mar 2024 10:40 AM IST
विज्ञापन
Young man found unconscious near Kukargaon, died during treatment
उरई। जालौन रोड पर कुकरगांव के पास सोमवार को हमीरपुर निवासी एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हमीरपुर जिले के मिश्रीपुर निवासी श्रणवेंद्र प्रताप सिंह (40) रविवार को रिश्तेदारी में कुरारा जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। सोमवार को वह उरई कोतवाली क्षेत्र में जालौन रोड पर स्थित कुकरगांव के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो बच्चे हैं। वह जालौन कैसे पहुंचा परिजन कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। उसकी मौत से पत्नी प्रेमलता सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed