फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man creates a ruckus at home after fish isn't cooked, jumps into a drain

Jalaun News: मछली न बनने पर घर में किया हंगामा, नाले में कूद गया युवक

Sun, 13 Sep 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Young man creates a ruckus at home after fish isn't cooked, jumps into a drain
= पत्नी ने कमरे में किया बंद तो पीछे के रास्ते से नाले में लगाई छलांग, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। पत्नी ने मछली नहीं बनाई तो युवक ने पहले घर में हंगामा किया और सामान तोड़ डाला। पत्नी ने उसे कमरे में बाहर से बंद किया तो वह पीछे के रास्ते से निकलकर नाले में कूद गया। पत्नी ने जब उसे तेज बहाव में बहते देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची, मगर करीब 20 घंटे की तलाश के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी अनिल कुमार (40) मजदूरी करता है। शुक्रवार शाम वह बाजार से अंडे और मछली लेकर घर पहुंचा। उसने पत्नी रचना से दोनों चीजें बनाने को कहा। पत्नी ने बताया कि बेटा मछली नहीं खाता, इसलिए उसने केवल अंडे बना दिए। कुछ देर बाद अनिल ने मछली न बनी देखी तो नाराज हो गया और घर में हंगामा करने लगा। देखते ही देखते उसने घर में रखा सामान भी तोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अनिल के बढ़ते गुस्से को देखते हुए पत्नी ने उसे कमरे में बाहर से बंद कर दिया। कुछ ही देर बाद वह पीछे के रास्ते से निकल गया और घर के पास बह रहे नाले में छलांग लगा दी। पत्नी ने उसे नाले के तेज बहाव में बहते देखा तो चीख-पुकार मचा दी। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नाले में उसकी तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो शनिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने नाले में काफी दूर तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।


सीओ सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तलाश लगातार कराई जा रही है। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर अभियान में जुटे हैं। जल्द ही युवक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed