फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man committed suicide 15 days after marriage

Jalaun News: शादी के 15 दिन बाद युवक ने आत्महत्या कर जान दी

Sun, 05 May 2024 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 05 May 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide 15 days after marriage
उरई/एट। शादी के 15 दिन बाद ही युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सुबह रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे की-मैन ने इसकी जानकारी जब परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धगुवांकला गांव निवासी महेंद्र कुशवाहा का 22 वर्षीय पुत्र राजेंद्र कुशवाहा शनिवार सुबह घर से निकल आया और उसने झांसी-कानपुर रेलवे रेलवे कॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। सुबह रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे की-मैन ने युवक का शव पड़ा देख इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

चचेरे भाई राहुल ने बताया कि राजेंद्र की शादी 18 अप्रैल को कोटरा थाना क्षेत्र के पुर बिनौरा निवासी मुस्कान के साथ हुई थी। वह पिता का इकलौता था। साथ ही खेती किसानी कर जीवन यापन कर रहा था। उसने आत्महत्या क्योंकि परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मां कई साल पहले घर से चली गई थी। उसकी मौत से पत्नी मुस्कान सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

चार दिन पहले ही मायके से आई है मुस्कान
उरई। राजेंद्र की शादी होने के बाद कुछ दिन पहले मुस्कान अपने घर चली गई थी। लेकिन परिवार के लोग उसे चार दिन पहले मायके से लिवा लाए थे, जिससे घर में खुशियों का माहौल था। शुक्रवार को रोटी छुवाई का कार्यक्रम था। जिसमें परिवार के साथ साथ अन्य लोगों को भी बुलाया गया था। सभी रश्में होने के बाद सो गए, लेकिन राजेंद्र सुबह उठा और चला गया किसी को कुछ पता ही नहीं चला।

मुस्कान के हाथों की नहीं छूटी मेंहदी
उरई। शादी के बाद जहां मुस्कान पति राजेंद्र के साथ जिंगदी के कई सपनों को संजो रही थी, उसके हाथों की मेंहदी तक नहीं छुटी थी, लेकिन जैसे ही सुबह उसे जानकारी मिली कि उसके पति ने आत्महत्या कर ली तो वह बेहाल होकर गिर पड़ी। उसे क्या पता था कि उसका सब कुछ खत्म हो गया। वह बस बिना कुछ कहे रोए जा रही थी। नजारा देख आसपास के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे, लोगों का कहना है कि राजेंद्र ने नवविवाहिता के बारे में भी नहीं सोचा कि उसका अब क्या होगा।


सुबह किन्नर गा रहे थे बधाई, मौत की खबर आई
उरई। शादी के बाद किन्नर बधाई लेने आते हैं। जिस पर शनिवार को महेंद्र के घर भी किन्नर आ पहुंचे और बधाई मांगने लगे, सभी खुशियों में शरीक हो रहे थे। कि अचानक फोन बजा कि राजेंद्र ने आत्महत्या कर ली है। इस पर वह खाली लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed