फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man beaten to death after abusing at liquor party

Jalaun News: शराब पार्टी में गाली-गलौज के बाद युवक की पीटकर हत्या

Thu, 21 Nov 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death after abusing at liquor party
उरई (जालौन)। शराब पीने के दौरान नशे में गाली-गलौज के दौरान हुए विवाद में युवक की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के सैदनगर गांव निवासी तौफीक ने बताया कि राजपूत रायकवार व मिंटी रायकवार मंगलवार को बेतवा नदी में मछली पकड़े गए थे। मछली पकड़ने के बाद दोनों ने मछली बाजार में बेच दी और उससे मिले रुपयों से शराब खरीद ली। इसके बाद एक बची मछली बनाने के लिए उसके पिता मुन्ना उर्फ साबिर (40) को बुला लिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों ने शराब पी और नशे में होने के बाद मुन्ना दोनों को गाली देने लगा। जिस पर दोनों ने उसे मना किया तो भी वह नहीं माना। इस पर राजपूत रायकवार ने मुन्ना के साथ मारपीट कर दी। गुस्साए मुन्ना ने भी राजपूत को जमीन में पटक दिया। तभी राजपूत के साथी मिंटी ने मुन्ना के पैर पकड़ लिए और राजपूत रायक्वार ने लाठी से उसके सिर पर कई वार कर दिए। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्ना की मौत के बाद दोनों ने उसके शव को प्लाट में फेंक दिया और भाग गए। सुबह ग्रामीणों ने प्लाट में शव पड़ा देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसपी डॉ, दुर्गेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ के बाद उन्होंने थाना प्रभारी को जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मुन्ना के पुत्र तौफीक की तहरीर पर पुलिस ने राजपूत रायकवार व मिंटी रायकवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed