फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   You can become a voter by applying online and offline.

Jalaun News: ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर बन सकेंगे मतदाता

Tue, 28 Oct 2025 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
You can become a voter by applying online and offline.
जालौन। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम शुरू हो गया है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अब ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बताया कि स्नातक निर्वाचन के लिए आवेदक का संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है। एक नवंबर 2025 से कम से कम तीन वर्ष पूर्व देश के किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन पत्र के साथ स्नातक अंतिम वर्ष की अंक तालिका व आधारकार्ड की छायाप्रति संलग्न करना होगा।
विज्ञापन

आवेदन पत्र फार्म 18 जमा करते समय अंकतालिका या प्रमाण पत्र की मूल प्रति दिखाना अनिवार्य होगा। नगर क्षेत्र के लोग तहसीलदार कार्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदक क्षेत्र पंचायत कार्यालय (ब्लॉक) में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने के लिए दोनों ही स्थानों पर कांउटर खोले गए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि छह नवंबर है। इसके पूर्व आवेदन जमा कर दें जिससे संबंधित मतदाता का नाम सूची में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed