फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   yog,colony,online,covid 19,doctor

घर पर रहकर ऑनलाइन योग से काया रहे निरोगी

Sun, 20 Jun 2021 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
yog,colony,online,covid 19,doctor
उरई। कोरोना काल में योग ने अपनी महत्ता सिद्ध की है। योग करके न सिर्फ बीमारियों से लड़ा जा सकता है। बल्कि बिना खर्च किए शरीर को निरोग भी रखा जा सकता है। सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून यानी सोमवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के आफिसर कालोनी स्थित उदिशा पार्क में रोजाना योग की कार्यशाला संचालित होती है। इसमें अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोग आते हैं। पर पिछले साल जब से कोरोना आया है तब से योग की वर्चुअल कार्यशालाएं चल रही है। इसमें योग प्रशिक्षक रोजाना ऑनलाइन जूम एप पर लिंक भेजकर लोगों को योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ मुरलीधर आर्या बताते है कि शरीर को निरोगी रखने के लिए व्यक्ति को अपनी दिनचर्या और जीवनशैली में बदलाव लाना होगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन होगा। जिसकी लिंक सभी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

-----
फोटो-5-डॉ रमन दीक्षित।
जूम एप लिंक से जुड़कर योग कर रहे लोग
उदिशा पार्क के योग प्रशिक्षक डॉ रमन दीक्षित बताते हैं कि वैसे तो योग की नियमित कार्यशाला उदिशा पार्क में संचालित है। पर कोरोना काल के चलते लोगों को आनलाइन योगा कराया जा रहा है। रोजाना सुबह सात बजे से पहले विभागीय लिंक जूम एप पर भेज दी जाती है। जिसमें रोजाना सौ से अधिक लोग योग करते हैं। इसमें जिले के अलावा बाहरी लोग भी शामिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फोटो-4-श्रद्धा दुबे।
महिलाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है योग
महिला योग प्रशिक्षिका श्रद्धा दुबे बताती है कि योग महिला हो या पुरुष, सबके लिए बहुत जरूरी है। महिलाएं ज्यादातर मोटापे, डिप्रेशन और बीपी जैसी समस्याओं से ग्रसित होती है। ऐसे में उनके लिए योग बड़ा सहारा हो सकता है। महिलाएं योग कर इन समस्याओं से निजात पा सकती है।
-------
चार हजार लोगों को मिला योग से लाभ
जूम एप के माध्यम से होने वाली योग कार्यशाला में आसन, प्राणायम, मुद्राबंध, सूर्य नमस्कार व ध्यान का नियमित अभ्यास कराया जाता है। अब तक इस कार्यशाला के माध्यम से करीब चार हजार लोगों को लाभ मिल चुका है। कोरोना काल में भी कई लोगों ने होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना से जंग जीती है।

----
बदल दी उदिशा पार्क की सूरत
उदिशा पार्क अब योग पार्क के रुप में विकसित हो गया है। पहले यहां अराजकतत्वों का अड्डा हुआ करता था। तत्कालीन डीएम डॉ मन्नान अख्तर ने योग कार्यशाला के लिए उदिशा पार्क में जगह दी। 6 जून 2020 में यहां योग की कार्यशाला शुरू हो गई। हालांकि कई लोगों ने विरोध किया लेकिन अधिकारियों ने मदद की। नतीजा यह हुआ कि आज पार्क में चारों तरफ हरियाली है और योग करने का स्थान भी है। जिसमें लोग योग करने आते है। हालांकि अभी आनलाइन कार्यशाला संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed