फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Yamuna two meters above danger mark, flood-like situation

यमुना खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर, बाढ़ जैसे हालात

Tue, 17 Sep 2019 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Yamuna two meters above danger mark, flood-like situation
रामपुरा क्षेत्र के कूसेपुरा मार्ग पर भरा पानी। - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद/ कालपी। यमुना के जल स्तर का बढ़ना लगातार सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को यमुना खतरे के निशान 108 को पार करते हुए 110.12 मीटर पर पहुंच गई जिससे तलहटी के गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार यमुना का जलस्तर 110.12 मीटर पहुंचने से कई गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट गया और दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। सूचना पर अपर जिलाधिकारी व एसडीएम ने स्टीमर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। वहीं जल संकट से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर बेतवा से मिली। बेतवा का जल स्तर लगातार तीसरे दिन भी घटा। जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बेतवा 118.18 से घट कर 115.11 मीटर पर पहुंच गए है। जिससे बेतवा पट्टी के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को ओखला बांध से यमुना में लगभग चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिससे शनिवार रात में ही यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया था और रविवार को यमुना ने खतरे के निशान को पार कर लिया था। पिछले 24 घंटे में यमुना का जलस्तर लगभग दो मीटर तक बढ़ 110.12 मीटर पहुंच गया है। सोमवार को एडीएम प्रमिल कुमार सिंह व एसडीएम भैरपाल सिंह ने स्टीमर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने सभी बाढ़ प्रभावित चौकियों व प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति में बाढ़ प्वाइंटों को भी बनाने के निर्देश दिए है जिससे लोगों को विषम परिस्थिति में सुरक्षित जगह पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

हालांकि एसडीएम ने फिलहाल इस बात से इनकार किया है कि अभी किसी गांव के लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि ऐतिहातन निचले इलाकों को खाली करा लिया गया है। एसडीएम ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग से मिली रिपोर्ट के अनुसार अभी यमुना का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। लेखपालों को गांव में कैंप लगाकर पल-पल पर नजर रखने के निर्देश दिए है। दोपहर एडीएम व एसडीएम ने स्टीमर से पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। गांवों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दहशत का माहौल है। एडीएम ने बताया कि प्रशासन लगातार नजर बनाए है, किसी भी क्षेत्र में खाने पीने की कोई कमी न हो। इसके साथ ही गांवों में बीमारी को लेकर भी सजग है और लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों के लेखपाल व प्रधानों से बातचीत की जा रही है।

हीरापुर के ग्रामीण अपना सामान ऊंचाई वाले स्थान पर ले जाते

हीरापुर के ग्रामीण अपना सामान ऊंचाई वाले स्थान पर ले जाते- फोटो : ORAI

कालपी में यमुना का बढ़ता जलस्तर

कालपी में यमुना का बढ़ता जलस्तर- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed