फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Yamuna,mla,river,DM,CM

सीएम ने बाढ़ के वक्त सेल्फी न लेने की नसीहत दी

Tue, 10 Aug 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Yamuna,mla,river,DM,CM
उरई (जालौन)। जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण और पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने रामपुरा के जगम्मनपुर गांव स्थित डिग्री कालेज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नदियों में बाढ़ के समय सेल्फी न लेने की भी नसीहत दी। कहा कि सरकार हर बाढ़ पीड़ितपरिवार से संवेदना रखती है। जिन लोगों ने अपनों को इस बाढ़ में खोया है, उनके प्रति भी संवेदना है। हमें सावधानी बरतनी चाहिए। खासतौर पर बाढ़ के पानी में सेल्फी लेने से बचना पड़ेगा। बताते चलें कि तीन दिन पहले कालपी की यमुना नदी में चार युवक बाढ़ में सेल्फी लेते वक्त काल के गाल में समा गए थे। सेल्फी वाला तथ्य भी सिर्फ अमर उजाला में प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि चंबल में और हरियाणा के बांधों से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण ही बाढ़ की भयावह स्थिति हुई है। वे 114 गांवों का हवाई सर्वेक्षण कर चुके हैं। राहत के अलावा सुरक्षा के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए अधिकारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों को भी निर्देश दिए गए हैं। हर बाढ़ पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी। सीएम ने बताया कि उन्होंने सोमवार को भी इटावा और औरय्या जाते वक्त जालौन जिले की बाढ़ की विभीषिका को देखा था। बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री के अलावा जानवरों के चारे, रहने के इंतजाम आदि की व्यवस्था की जा रही है। पीएसी और एनडीआरएफ के जवानों की मदद से बाढ़ पीड़ितों को पूरी सुरक्षा भी दी जा रही है। इसके बाद उन्होंने डिग्री कालेज में मौजूद बाढ़ पीड़ित महिलाओं से बात की और आपदा राहत के प्रमाणपत्र के साथ-साथ राहत सामग्री भी वितरित की। इस मौके पर प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार, डीएम प्रियंका निरंजन, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद्र निरंजन, नरेंद्र सिंह जादौन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed