{"_id":"64f0e0449c0a953ece04b8c4","slug":"wrestlers-showed-their-exploits-in-dangal-orai-news-c-224-1-ori1004-3180-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए कारनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए कारनामे
Fri, 01 Sep 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-12-दंगल में पहलवानों के हाथ मिलवाते अतिथि
दंगल जैसी भारतीय परंपरा को सहेज कर रखने की जरूरत है-अनुरागी
बुंदेलखंड स्तरीय दंगल देखने जुटी हजारों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। रक्षाबंधन से ही जुड़े भुंजरियों के पर्व पर यहां दशहरा मेला ग्राउंड पर बुंदेलखंड स्तरीय दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रांतों के नामी गिरामी पहलवानों ने अपने जोड़ मिलाए और दो-दो हाथ किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने कहा कि दंगल जैसी भारतीय परंपरा को सहेज कर रखने की जरूरत है। कार्यक्रम संरक्षक क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि दंगल हमारी सांस्कृतिक परंपरा का ही हिस्सा है, इस परंपरा को कायम रखने के लिए आयोजकों को साधुवाद है।
यहां दशहरा मेला ग्राउंड पर गुरुवार को दंगल का आयोजन सभासद दंगल सिंह यादव के संयोजकत्व में किया गया। जिसमें दिल्ली मेरठ, बरेली, कानपुर आदि के नामचीन पहलवानों ने हिस्सा लेकर दांव आजमाए। दंगल का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, भाजपा जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, समाजसेवी राजेश्वरी यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने फीता काटकर एवं पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती का आगाज किया। संयोजक सभासद दंगल सिंह यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान चंदन सिंह यादव, धमेंद्र राठौर, अनिल वर्मा, आजाद सिद्दीकी, रणजीत सिंह यादव, विमल याज्ञिक, महेंद्र यादव, रामराजा निरंजन, सागर अग्निहोत्री, विशाल गिरवासिया आदि मौजूद रहे।