{"_id":"5d1509c88ebc3e3cb81436ee","slug":"wounded-women-falling-from-bike-to-save-chains-from-robbers-orai-news-knp498341282","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों से चेन बचाने में बाइक से गिरकर महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों से चेन बचाने में बाइक से गिरकर महिला घायल
विज्ञापन
घटनास्थल पर घायल रेखा व कमल
- फोटो : ORAI
आटा (जालौन)। हाईवे पर सक्रिय चेन लुटेरों ने चलती बाइक से महिला की चेन तोड़ने की कोशिश की तो चेन पकड़ लेने पर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के सिर व चेहरे पर काफी चोटें आईं हैं। वहीं बाइक असंतुलित होने से बाइक सवार पति भी मामूली रुप से चुटहिल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद का कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
राजेंद्र नगर, उरई निवासी कमल दुबे अपनी पत्नी रेखा (40) के साथ कानपुर में शादी समारोह से शामिल होकर आ रहे थे। दोपहर के वक्त जब उनकी बाइक भभुआ मजार के पास पहुंची तभी पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने रेखा के गले में झपट्टा मारा। चेन बचाने के चक्कर में रेखा पीछे की ओर झुकी तो वह अनियंत्रित होकर बाइक से गिर पड़ी। कमल भी कुछ दूरी पर जाकर लड़खड़ाकर बाइक समेत गिर पड़े।
महिला को हाईवे पर गिरता देख लुटेरों ने अपनी बाइक पीछे की ओर मोड़ी और भाग निकले। सड़क पर महिला को गिरते देख दौड़े राहगीरों ने पहले उन्हें हाईवे से किनारे लेटाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में महिला को पास के अस्पताल भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास लुटेरों के बारे में पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जिस वक्त रेखा बाइक से नीचे गिरी, उस समय हाईवे पर ट्रक और रोडवेज बसें दौड़ रही थी, यदि तुरंत ही उन्हें सड़क से न हटाया जाता तो उनकी जान भी जा सकती थी। रेखा को गिरते देख लुटेरे जिस दिशा से आए थे यानि कालपी की ओर ही भागे, बीच में उसरगांव भी पड़ता है। जिसका मतलब साफ है कि लुटेरे कालपी या फिर उसरगांव के आसपास के हो सकते हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर नहीं है। हालत में सुधार होने पर तहरीर लेकर मामला दर्ज किया जाएगा और महिला की निशानदेही पर चेन स्नेचरों का स्केच भी बनाया जाएगा।