फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   World Aids Awareness Day,mla,muslim,CM,city

तालिबान के खिलाफ एकजुटता दिखाए विश्व: कल्बे जव्वाद

Sun, 22 Aug 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
World Aids Awareness Day,mla,muslim,CM,city
जालौन में प्रेसवार्ता करते शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि पूरी दुनिया इस वक्त अफगानिस्तान की ओर देख रही है। पर तालिबान के खिलाफ एकजुटता नहीं दिखा रही है। अगर समय रहते तालिबान के खिलाफ सभी ने एकजुटता न दिखाई। तो यह भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लिए बड़ा खतरा साबित होगा। वह शहर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।
विज्ञापन

शहर के शिया मुस्लिमों ने करबला के मैदान में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 जनाशीनों की याद में तीजे का सोग मनाया। सुबह से ही मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने तालिबान पर बोलते हुए कहा कि तालिबान एक ऐसा संगठन है। जिसकी दहशतगर्दी की कोई सीमा नहीं है। वह औरतों व बच्चों पर भी जुल्म करने नहीं चूकते। जिसका उदाहरण कुछ समय पहले देखने को मिलता है। जब तालिबान ने पाकिस्तान के सैनिक स्कूल में हमला कर मासूमों को मार डाला था। इससे बड़ी हैवानियत क्या हो सकती है। सभी देशों को तालिबान के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। साथ ही उन्होंने उन लोगों को भी नसीहत दी जो तालिबान की पक्ष में बयानबाजी करते है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताते हुए मौलाना ने कहा कि हम सभी ने एक अच्छा नेता खो दिया है। कल्याण सिंह एक अच्छे राजनेता थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौलाना अकबर अली नजफी, हाजी हाशिम हुसैन, शबाब हुसैन, नवाब हुसैन, शादाब हुसैन, मासूम अली, इशरत अली आब्दी, वेकार हैदर, अधिवक्ता अली अख्तर आब्दी, अधिवक्ता हैदर अब्बास आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed