फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Worked as a laborer to study, the constable's wife got engaged

Jalaun News: मजदूरी कर कराई पढ़ाई, सिपाही पत्नी ने कर ली दूसरी सगाई

Thu, 20 Jul 2023 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Worked as a laborer to study, the constable's wife got engaged
उन्नाव। जिस पति ने मजदूरी कर पत्नी को पढ़ा लिखाकर नौकरी के लायक बनाया अब वही पत्नी पुलिस विभाग में सिपाही होने के बाद उससे पीछा छुड़ाना चाहती है। बाराबंकी जिले में तैनात सिपाही ने पति से तलाक लेने के लिए कोर्ट में पेपर दाखिल करने के साथ दूसरे से सगाई भी कर ली है। पीड़ित ने सीओ के साथ मुख्यमंत्री को भी प्रार्थनापत्र भेजा है।
विज्ञापन


एसडीएम ज्योति मौर्य का प्रकरण अभी खत्म नहीं हुआ कि उन्नाव में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। अचलगंज थानाक्षेत्र के कोकारीकला गांव निवासी विजयपाल ने बुधवार को सीओ मायाराय को शिकायती दिया है। इसमें बताया कि उसकी शादी साल 2010 में माखी थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद पत्नी ने पढ़ने की इच्छा जताई तो मेहनत मजदूरी कर जुटाए गए रुपयों से पत्नी को पढ़ाया। साल 2016 में पुलिस विभाग में सिपाही पद पर बाराबंकी में तैनाती हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि सिपाही बनने के बाद उसका व्यवहार ससुराल के प्रति खराब हो गया। उसने धमकी दी कि दूर रहो, पुलिस विभाग में हूं, फर्जी मुकदमे में फंसाकर अंदर करा दूंगी। कहा कि वह अब कहीं और शादी करेगी। इसके बाद साल 2019 में तलाक के लिए कोर्ट में वाद दायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी थाना में तैनात महिला सिपाही से पता चला कि पत्नी ने दूसरे व्यक्ति से सगाई कर ली है। जल्द ही दोनों ने शादी की बात कही है। पीडि़त पति ने शादी रुकवाने के साथ पत्नी और उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग की है। सीओ ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed