फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Work speeded up after rebuke from officials

Jalaun News: अधिकारियों की फटकार के बाद काम में आई तेजी

Mon, 05 Feb 2024 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Work speeded up after rebuke from officials
उरई। स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कायाकल्प के काम की गुणवत्ता व धीमी गति के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी को झांसी मंडल के अधिकारियों ने संज्ञान में लिया है।
विज्ञापन

इस खबर को अमर उजाला ने तीन फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान में लेकर अधिकारियों ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जहां फॉल सीलिंग टूटी गई थी, उसे दोबारा ठीक कराया गया है।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत उरई रेलवे स्टेशन पर करीब 15 करोड़ की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिसके समाप्त होने की तिथि 31 मार्च है, लेकिन जिस तरह से काम चल रहा है उससे निर्धारित अवधि में काम पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है। जगह-जगह बिखरे सामान और टूटफूट से हो रही यात्रियों को मुसीबत का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान में लेकर मंडलीय अधिकारियों ने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय के मुताबिक संस्था को कम करना होगा। झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडलीय अभियंता मध्य (सीनियर डीईएन) कपिल गोयल ने संज्ञान लेते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि समय से काम पूरा करें। सीनियर डीईएन की नाराजगी के बाद कार्यदायी संस्था ने काम में तेजी ला दी है। रविवार को कार्य निरीक्षक विवेक दुबे ने मौके पर पहुंचकर कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को प्रवेश द्वार को जल्द बनाने के लिए कहा। जहां फॉल सीलिंग टूटी गई थी, उसे दोबारा ठीक कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed