{"_id":"681903400f3ebe3f4e033cc7","slug":"work-completed-in-gorakhpur-division-operation-of-trains-going-to-mumbai-started-orai-news-c-224-1-ori1005-128864-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गोरखपुर मंडल में काम पूरा, मुंबई जाने वाली ट्रेनों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गोरखपुर मंडल में काम पूरा, मुंबई जाने वाली ट्रेनों का संचालन शुरू
Mon, 05 May 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 05 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
उरई। गोरखपुर मंडल के गोरखपुर स्टेशन के पास ट्रैक मरम्मत के काम होने की वजह से 12 अप्रैल से ब्लॉक लिया गया था। सोमवार को काम पूरा होने के बाद गोरखपुर से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों को बहाल कर दिया गया। इस पर यात्रियों ने खुशी जाहिर की।
12 अप्रैल से 22 दिन के लिए ट्रैक मरम्मत के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया था। जिसकी वजह से झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था। जिसमें गोरखपुर से मुंबई, यशवंतपुर, तिरुवनंतपुरम, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, पनवेल आदि स्टेशनों की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया था। 22 दिनों के बाद काम पूरा होने पर सोमवार को इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी दूर हो गई है।
शहर के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी राजेंद्र कुमार का कहना है कि उनका इलाज के लिए मुंबई जाना था। इसके लिए वह गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस से रिजर्वेशन कराकर यात्रा करते हैं। ट्रेन के निरस्त होने की वजह से रिजर्वेशन नहीं कराया। पता चला है कि ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। बड़ागांव निवासी कल्याण सिंह का कहना है कि वह पनवेल में एक कंपनी में काम करते हैं। उनको पनवेल एक्सप्रेस से जाना था। ट्रेन के संचालन न होने की वजह से वह रुके हुए हैं। जैसे ही ट्रेन चालू होगी वह अपने काम पर लौटेंगे। अब ट्रेन का संचालन शुरू होने की जानकारी मिली है। जल्द वह टिकट कराएंगे।
विज्ञापन
झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है और ट्रेनों का संचालन यथावत शुरू हो गया है।