फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Work according to the dignity of the post

पद की गरिमा के अनुरूप करें कार्य

Sun, 01 Mar 2020 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Work according to the dignity of the post
कालपी में अधिवक्ता शपथ लेते - फोटो : ORAI
कालपी। सभी अधिवक्ता एडवोकेट एक्ट को पढ़ लें तथा अपने सीनियर वकीलों से जानकारियां हासिल कर जागरूक रहे। विश्वास है कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारी अपने पद की गरिमा के अनुरूप लगन से कार्य करेंगे। यह बात अधिवक्ता एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने कही।
विज्ञापन

अधिवक्ता एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष पीआर मौर्या की अध्यक्षता में हुआ। मौर्या ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए तमाम प्रकार की योजनाएं चल रही हैं। बताया कि कालपी तहसील में लाइब्रेरी की व्यवस्था कराई जाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमर सिंह निषाद ने कहा कि बार एवं बेंच का संबंध बेहतर ढंग से रहेगा। समारोह का संचालन राजेंद्र सिंह जादौन ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान राकेश द्विवेदी, अपूर्व शरद श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, राधेश्याम गुप्ता, रामकुमार तिवारी, जयवीर सिंह यादव, राधामोहन श्रीवास्तव, अनिल पोरवाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमर सिंह निषाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलीम अंसारी, उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र कुलश्रेष्ठ, महामंत्री मनोज जाटव, कोषाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री अशोक श्रीवास, कार्यकारिणी सदस्यों इनायत अली हाशमी तथा मंगल सिंह आदि अधिवक्ताओं को शपथ ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed