फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women's harassment cases should be resolved soon

महिला उत्पीड़न के मामले जल्द निपटाएं

Tue, 24 Dec 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Women's harassment cases should be resolved soon
विकास भवन में महिला आयोग की सदस्य कंचन जयसवाल पीड़ित से बात करती - फोटो : ORAI
उरई। महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य को लेकर सोमवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. कंचन जायसवाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें उन्होंने महिला उत्पीड़न के मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश देकर कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक की शुरूआत सर्वप्रथम पिछली जन सुनवाई में आए हुए प्रार्थनापत्रों के निस्तारण की जानकारी की। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181 के अंतर्गत पिछले माह आए शिकायती पत्रों की भी जानकारी की। जिस पर बताया गया कि कुल 8 शिकायतें आईं, जिनका निस्तारण कर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किस भी महिला उत्पीड़न के मामले को लंबित न रखा जाए। जन सुनवाई के दौरान कुल 11 शिकायती पत्र आए, जिनके तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने एक शिकायतकर्ता सपना के शिकायती पत्र को गंभीरतापूर्वक सुना, जिसका घरेलू हिंसा तथा पति उत्पीड़न का मामला था। उन्होंने महिला के पति को बुलाया पर पति से कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उन्होंने सीओ को शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जन सुनवाई के 11 प्रार्थना पत्रों में घरेलू हिंसा, पति उत्पीड़न, शहरी आवास हेतु, विकलांग उपकरण हेतु तथा अन्य मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसके शीघ्र निस्तारित के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुनवाई के उपरांत उन्होंने कहा कि शासन की जो भी योजनाएं महिलाओं से संबंधित हो उसका अधिक से अधिक लाभ महिलाओं को दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सीओ सदर संतोष कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, परियोजना अधिकारी डूडा अखिलेश चन्द्र तिवारी, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शिवसिंह, जिला सूचना अधिकारी केवी मिश्र, महिला थानाध्यक्ष ललित कुमारी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed