फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women riding in an auto-rickshaw made off with eight tolas of gold jewelry.

Jalaun News: ऑटो सवार महिलाओं ने पार किए आठ तोला सोने के जेवर

Sun, 10 May 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Women riding in an auto-rickshaw made off with eight tolas of gold jewelry.
फोटो - 05 कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देने जाती पीड़िता सारती खटीक। संवाद
विज्ञापन


कोंच बस अड्डे से ऑटो से घर जा रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। ऑटो से घर जा रही महिला के बैग से पास बैठीं दो महिलाओं ने आठ तोला सोने के आभूषण पार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
मध्यप्रदेश के दबोह निवासी सारती खटीक शुक्रवार को अपने रिश्तेदार के यहां एक समारोह में शामिल होने उरई आई थीं। वह बस अड्डे से रिश्तेदार के घर जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थीं तभी कालपी बस अड्डे के पास ऑटो में दो महिलाएं और आकर बैठ गईं। सफर के दौरान दोनों महिलाओं ने सारती के बैग से सोने के जेवर पार कर दिए। कुछ देर बाद जब उन्होंने बैग देखा तो जेवर गायब मिले।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी महिलाओं की तलाश में जुटी है। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही महिलाओं की तलाश कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed