{"_id":"5e35cc3e8ebc3e4b586850fc","slug":"women-gave-full-numbers-to-the-finance-minister-s-budget-orai-news-knp541932666","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने वित्त मंत्री के बजट को दिए पूरे नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने वित्त मंत्री के बजट को दिए पूरे नंबर
विज्ञापन
उषा वर्मा
- फोटो : ORAI
उरई। वित्त मंत्री के महिला होने के कारण महिलाओं को इस बजट से काफी कुछ उम्मीदें थीं और बजट पेश होने के बाद महिलाएं काफी खुश दिखीं भी। होती भी क्यों न, बजट में महिला सुरक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान जो दिया गया है। हर वर्ग से जुड़ी महिलाओं को बजट में कुछ न कुछ देने की कोशिश की गई है। जिले की महिलाओं से बजट को लेकर चर्चा की गई तो उन्होंने निर्मला सीतारमण के इस बजट को सौ में से सौ नंबर दिए हैं।
महिला किसानों को मिली धन लक्ष्मी योजना
महिला किसान बृहस्पति देवी ने कहा कि बजट में सरकार ने महिला किसानों को सम्मान कि साथ साथ सुविधाएं भी दी है। बजट में महिला किसानों के लिए धन लक्ष्मी योजना का की घोषणा की है। जिसके तहत बीज से जुड़ी योजनाओं में महिला किसानों को विशेष सुविधाएं दी जाएगी। बजट की मदद से महिला किसान भी अपनी जमीन पर अच्छी पैदावार कर सकेंगी। उन्हें अब कर्ज के लिए जेवर भी गिरवी नहीं रखने पड़ेंगे।
पोषण योजना पर दिया गया विशेष ध्यान
गृहिणी शिल्पा का कहना है कि पोषण की कमी के चलते महिलाओं को तमाम तरह की बीमारियां घेर लेती थीं। जिस पर कभी ध्यान नहीं दिया गया। इस बजट में पहली बार महिलाओं को पोषण देने पर जोर दिया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 10 करोड़ परिवारों के न्यूट्रिशन (पोषण) योजनाओं से जोड़ने घोषणा की है। यह प्रयास सरकार का सराहनीय है।
विज्ञापन
समूहों से होगा महिलाओं का उत्थान
सूफिया बेगम बोलीं कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने व स्वावलंबी बनाने के लिए चलाई जा रही समूह योजना पर विशेष ध्यान देने की घोषणा की गई है। जिससे महिलाओं को गांव व शहर में घर के पास रोजगार के नए-नए अवसर मिलेंगे। उनका आर्थिक व नैतिक विकास होगा। महिलाएं भी पुरुषों के साथ घर का बजट संभालने में अब महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी। वाकई बजट महिलाओं के लिए काफी कुछ लाया है।
महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर, सुधरेगी स्थिति
गृहिणी ऊषा वर्मा का कहना है कि यह बजट महिलाओं के दृष्टिकोण से बेहद खास है। इस बजट में महिलाओं को आत् निर्भर बनाकर उनकी स्थिति सुधारने पर फोकस किया गया है। बजट में 28.600 करोड़ रुपये सिर्फ महिला उत्थान से जुड़ी योजनाओं को दिया है, जिससे शहर ही नहीं गांव कस्बों की भी महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और वे भी घर पर रहकर ही आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

महिला किसान बृहस्पति देवी- फोटो : ORAI

ग्रहणी शिल्पा- फोटो : ORAI

सूफिया बेगम- फोटो : ORAI